Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, नए टीआई प्रेमचंद साहू ने दिए कड़े निर्देश

हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल' में हैदराबाद के विख्यात विशेषज्ञ डॉ. सुधाकर बरला अब नियमित रूप से संभालेंगे मोर्चा

हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल में डॉ. सुधाकर बरला की नियमित सेवाएं

60 पाव अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

डॉ. लीलाधर सिंह ने संभाली हरि कृष्णा हॉस्पिटल के बाल रोग विभाग की कमान, बच्चों को मिलेगा 24 घंटे विशेषज्ञ इलाज

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कटघोरा में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा का विस्तार, : हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल में डॉ. सुधाकर बरला की नियमित सेवाएं

Shubh Arvind Sharma

Thu, Sep 3, 2026

कटघोरा में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा का विस्तार, हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल में डॉ. सुधाकर बरला की नियमित सेवाएं

हैदराबाद के प्रसिद्ध एवं 12 वर्ष के अनुभवी चिकित्सक अब कटघोरा में — हृदय, मधुमेह सहित कई रोगों का विशेषज्ञ परामर्श

कटघोरा। कटघोरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुविधा जुड़ी है। हरि कृष्णा केयर मल्टी स्पेशलिटी एवं ट्रॉमा सेंटर, कटघोरा में हैदराबाद के प्रसिद्ध एवं 12 वर्ष के अनुभवी चिकित्सक डॉ. सुधाकर बरला (MBBS, DNB) अब नियमित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार डॉ. बरला Consulting Physician हैं तथा हृदय एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ के रूप में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान कर रहे हैं। वे 1 जून 2026 से प्रतिदिन अस्पताल में उपलब्ध हैं। उनका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित है।

इन बीमारियों के उपचार एवं परामर्श की सुविधा

डॉ. बरला के विशेषज्ञ परामर्श के अंतर्गत डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, थायराइड, पेट की बीमारियां, पुराने बुखार, अस्थमा, फेफड़े एवं सांस संबंधी बीमारियां तथा सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसी सेवाएं शामिल हैं।

हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल बना क्षेत्र के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र

कटघोरा में संचालित हरि कृष्णा केयर मल्टी स्पेशलिटी एवं ट्रॉमा सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल की खासियत यह है कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मरीजों को हर बार बड़े शहरों का रुख न करना पड़े, इसके लिए स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

मल्टी स्पेशलिटी और ट्रॉमा सेंटर की सुविधा के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता कटघोरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हो सकती है। अस्पताल मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय के पास, कोरबा रोड, कटघोरा, जिला कोरबा में स्थित है।

अस्पताल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है। मरीज अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संपर्क: 9981596800

> हरि कृष्णा केयर हॉस्पिटल — कटघोरा में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को स्थानीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें