Wednesday 15th of April 2026

ब्रेकिंग

स्काउट गाइड की पहल..

फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कैसा था धीरेंद्र शास्त्री का जीवन ..

"पास" बना विवाद का कारण.! भक्तो को होना पड़ा अपमानित.?

महिला के गले से सोने की चेन पार..

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

-- BRC गुलाब दास महंत पर किराना व्यवसाई का गम्भीर आरोप,, : राशन सामग्री का डकार गए पैसा..? शिक्षा अधिकारी से जांच की मांग..

Shubh Arvind Sharma

Fri, Sep 19, 2025

-- BRC गुलाब दास महंत पर किराना व्यवसाई का गम्भीर आरोप,,राशन सामग्री का डकार गए पैसा..? शिक्षा अधिकारी से जांच की मांग..

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:इन दिनों पोड़ी उपरोड़ा में BRC के पद पर पदस्थ गुलाब दास अपने कारनामो के कारण जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।बीते दिनों शैक्षिक समन्वयकों ने अवैध वसूली व धमकी के गम्भीर आरोप लगाते हुए इन्हें पदमुक्त करने की मांग की थी,जिस पर जांच लंबित है।वही इनका एक और नया कारनामा किराना व्यवसाई ने खड़ा कर दिया है।जहां BRC की जमकर निंदा हो रही है।व्यवसाई ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को शिकायत पत्र लिख उचित जांच कर राशन का पैसा भुगतान करने की मांग की है।

BRC गुलाब दास महंत

प्राप्त जानकारी अनुसार पोड़ी उपरोड़ा निवासी किराना व्यवसाई व उपसरपंच श्रीमती सीता देवी अग्रवाल ने पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को शिकायत पत्र पेश किया है जिसमे इन्होंने पोड़ी उपरोड़ा में BRC के पद पर पदस्थ गुलाब दास महंत पर राशन सामग्री का पैसा अदा नही करने का आरोप लगाया है।इन्होंने बताया कि 18 अगस्त से 23 अगस्त तक नवीन पाठ्यक्रम आधारित कक्षा 6वी के हिंदी,गणित के 58 शिक्षको का प्रशिक्षण पोड़ी उपरोड़ा में आयोजित हुआ था।इस दौरान भोजन हेतु लगने वाली राशन सामग्री इनके दुकान से क्रय की गई थी,जिसकी कीमत करीब बीस हजार रुपये थी।जिसका बिल BRC अधिकारी गुलाब दास महंत को दिया गया था।लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी BRC महंत के द्वारा भुगतान नही किया गया है।इस बीच किराना व्यवसाई ने कई बार BRC को भुगतान करने अवगत कराया गया,लेकिन BRC गुलाब दास महंत भुगतान करने के बजाय किराना व्यवसाई को गुमराह करते रहे।किराना व्यवसाई का मानना है कि BRC के द्वारा राशन का पैसा गबन कर दिया गया है।लिहाजा मानसिक रूप से परेशान किराना व्यवसाई ने शिक्षा अधिकारी को शिकायत कर भुगतान कराने की मांग की है।

बताया जाता है की BRC गुलाब दास महंत को किसी उच्च अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है जिस कारण ब्लाक में इनकी मनमानी का बदस्तूर जारी है।इन्हें न तो किसी विभागीय कार्यवाही का डर है और न ही इन्हें उच्चाधिकारियों का ख़ौफ़..! ब्लाक में इनकी जमकर भर्राशाही जारी है।आखिर शिकायतों के बाद भी BRC पर कार्यवाही न होना विभाग की कुत्सित कार्यप्रणाली व संरक्षण को प्रदर्शित करता है।अब देखना ये होगा कि किराना व्यवसाई की शिकायत पर विभाग क्या जांच करता है और किस तरह की कार्यवाही करता है।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें