Thursday 26th of November 2026

ब्रेकिंग

गोपाल मोदी की कुशल रणनीति से मजबूत हुआ संगठन, पर 'भीतरघाती दीमकों' पर कड़े प्रहार की दरकार

निर्माणाधीन रेलवे साइट से 14 लाख का ट्रैक्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पेंड्रा से वाहन बरामद

जनता से सीधे जुड़ेंगे अध्यक्ष राज जायसवाल, समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा—निष्क्रिय पार्षदों का भी होगा लिटमस टेस्ट

ठेकेदार ने चलाया 'अनशन का ब्रह्मास्त्र', तो 'दूध के जले' इंजीनियरों की रुकी कलम; दो पाटों के बीच पिस रहा प्रशासन!

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम, नन्हे बच्चों से लेकर सीनियर विद्यार्थियों तक के लिए हुए खास सरप्राइज आयोजन

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कटघोरा के पटाखा गोदाम में लगी आग,मचा हड़कंप..! : पुलिस प्रशासन मौके पर ...

Shubh Arvind Sharma

Wed, Jun 10, 2026

कटघोरा के पटाखा गोदाम में लगी आग,मचा हड़कंप..! पुलिस प्रशासन मौके पर ...

कोरबा:कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर स्थित अम्बिकापुर कोरबा मार्ग पर हनुमानगढ़ी के पीछे एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लगी है।आग इतनी भयावह है कि तेज लपटों के साथ पटाखों की भयंकर आवाज आ रही है।घटना से पूरा इलाका दहल उठा है।घटना स्थल पर पुलिस प्रशासन की टीम स्थिति सम्भाल रही है।दमकलों की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है।

आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है,लेकिन गोदाम में रखे बारूद और पटाखों की तीव्र ध्वनि से इलाके में दहशत का माहौल है।आग अपने प्रचंड रूप में है स्थिति को देखते हुए नगर पालिका की फायर ब्रिगेड गाड़ी मोके पर पहुचकर आग बुझाने के कार्य मे लगी है।आग भयानक होने के कारण जिले के अन्य केंद्रों से भी दमकल बुलाई जा रही है।

घटना स्थल पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी पूरी टीम के साथ मौजूद हैं स्थिति पर नियंत्रण करने की पूरी कोशिश जारी है मोके पर भीड़ को दूर रखा जा रहा है ताकि कोई जनहानी ना हो सके।यातायात को भी डायवर्ड किया गया है।दमकल कर्मियों व प्रशासन के द्वारा युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें