Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

प्रशासन, भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और ग्रामीणों ने मिलकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश

दिव्यांगजनों के जीवन में सुविधा और आत्मविश्वास की नई रोशनी

जर्जर भवन से मुक्त होकर हाइटेक बने कोतवाली थाने का हुआ भव्य लोकार्पण

गौरी कृपा साउंड सिस्टम ने कटघोरा में बनाई खास पहचान

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

नशे के खिलाफ लाफा में गूंजा जनसंकल्प, सड़कों पर उतरा पूरा गांव : प्रशासन, भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और ग्रामीणों ने मिलकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश

Shubh Arvind Sharma

Mon, Sep 28, 2026

नशे के खिलाफ लाफा में गूंजा जनसंकल्प, सड़कों पर उतरा पूरा गांव-"प्रशासन, भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और ग्रामीणों ने मिलकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश"

पाली। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ अब गांव-गांव जनजागरूकता की आवाज बुलंद होने लगी है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत लाफा में 28 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे वृहद नशामुक्ति जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों तक ने सहभागिता निभाते हुए नशे के खिलाफ सामूहिक चेतना का संदेश दिया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पाली, भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, ग्राम पंचायत लाफा के प्रतिष्ठित नागरिक एवं आमजन इस अभियान का हिस्सा बने। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूरी बनाने और स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण विभाग एवं नशामुक्ति केंद्र कोरबा के अधिकारी-कर्मचारी, थाना पाली, आबकारी वृत्त दीपका तथा विधिक सहायता न्यायालय पाली के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। विभिन्न विभागों और समाज की संयुक्त भागीदारी ने नशामुक्ति अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान किया।

संदेश साफ—नशे के खिलाफ अब समाज एकजुट

रैली के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि नशे जैसी सामाजिक समस्या का मुकाबला केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रशासन, सामाजिक संगठनों और आमजन की सामूहिक भागीदारी से ही प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। लाफा की सड़कों पर निकली यह जागरूकता रैली लोगों को नशे से दूर रहने और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें