Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

आदिवासी महिला पार्षद के अपमान मामले को दबाने ₹2 लाख के 'लेन-देन' की चर्चा;

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

--क्रांतिवीर शहीद सीताराम कंवर की मूर्ति स्थापना 7 सितंबर को रामपुर मे : पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिह मरकाम करेंगे शिरकत....

Shubh Arvind Sharma

Sat, Sep 6, 2025

--क्रांतिवीर शहीद सीताराम कंवर की मूर्ति स्थापना 7 सितंबर को रामपुर में,,पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिह मरकाम करेंगे शिरकत....

कोरबा/कटघोरा:-भारत देश को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद कराने देश के अनेकों वीर जवानों ने अपनी सहादत दी है, तब जाकर देश आजाद हुआ है।1857 के आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारी सीताराम कंवर भी अग्रेजो से लड़ाई लड़े और वीरगति को प्राप्त हुए।

क्रांतिकारी शहीद सीताराम कंवर की स्मृति में 7 सितंबर रविवार को रामपुर में मूर्ति स्थापना स्थल का भूमिजन व शिलान्यास किया जाएगा।कार्यक्रम ग्राम पंचायत रामपुर के बायपास चौक चकचकवा पहाड़ी के पास समय 3.00 बजे आयोजित होगा।इस ऐतिहासिक अवसर पर पाली तानाखार विधायक माननीय तुलेश्वर सिह मरकाम शिरकत करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत रामपुर के सरपंच प्रदीप सिन्द्राम करेंगे।

इनकी रहेगी गरिमामयी उपस्थिति..

शहीद सीताराम कंवर मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में छत्रपाल सिह कंवर,केंद्रीय अध्यक्ष सातगढ़ कंवर समाज,विद्वान सिह मरकाम जिला पंचायत सदस्य कोरबा, पुराण सिह कंवर इकाई अध्यक्ष घरीपखना इकाई सातगढ़ कंवर समाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।साथ ही सर्व आदिवासी समाज, जिला कोरबा के सदस्य भी बड़ी संख्या में सामिल होंगे।

बलिदान की स्मृति....

यह कार्यक्रम केवल एक मूर्ति स्थापना मात्र नही बल्कि देश के लिए सहादत देने वाले शहीदों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुचाने का संकल्प है।शहिद सीताराम कंवर ने सन 1857 की क्रांति में अंग्रेजो के शासन के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी।उनका यह योगदान आदिवासी समाज के लिए ही नही,बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणास्रोत है।आयोजको ने बताया कि यह अवसर आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक दिन होगा।कार्यक्रम में सामाजिक संगठन विभिन्न वर्ग व बड़ी संख्या में ग्रामीण सामिल होकर इस पुनीत कार्य के साक्षी बनेंगे।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें