Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

आदिवासी महिला पार्षद के अपमान मामले को दबाने ₹2 लाख के 'लेन-देन' की चर्चा;

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

पोड़ी उपरोड़ा:BRC गुलाब दास महंत होंगे पदमुक्त, : भेजे जाएंगे मूल पदस्थापना,राज्य सरकार ने जारी किया आदेश-- बीईओ

Shubh Arvind Sharma

Tue, Sep 30, 2025

पोड़ी उपरोड़ा:BRC गुलाब दास महंत होंगे पदमुक्त,भेजे जाएंगे मूल पदस्थापना,राज्य सरकार ने जारी किया आदेश-- बीईओ

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:-छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के आदेश दिनांक 26/09/2025 पत्र क्रमांक एफ 2-26 /2025/20- तीन के अनुसार अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशासनिक आधार पर प्रतिनियुक्ति पर एवम प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए उनके नाम के सन्मुख दर्शित कालम - 4 अनुसार अस्थायी रुप से आगामी आदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।

उक्त आदेशानुसार पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRC) गुलाब दास महंत को मूल संस्था शास.पु.मा. शाला कोरबी सिंधिया विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा जिला कोरबा पदस्थ किया जाता है।आदेश बाद पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के. आर. दयाल ने बताया कि जल्द ही BRC गुलाब दास महंत को उनके मूल पदस्थापना पर भेजा जाएगा।

गौरतलब है कि BRC गुलाब दास महंत अपनी कुत्सित कार्यशैली से कई बार सुर्खियों में आ चुके हैं, पूर्व में इनके ऊपर अवैध वसूली व धमकी के आरोप लग चुके हैं, यहां तक कि राशन दुकान के संचालक ने पैसा नही मिलने के कारण इनकी शिकायत शिक्षा अधिकारी के समक्ष की थी,हालांकि शिकायत के महज दो दिन बाद भुगतान कर दिया गया था।ऐसे इनके अनेको कारनामे चर्चित है।भ्रष्ट BRC महंत के पदमुक्त होने से विभाग में बदलाव होगा।हालांकि कुछ उच्चाधिकारियों को इनको मूल पदस्थापना भेजा जाना रास नही आ रहा है।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें