Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

अटल प्रतिमा घोटाला गरमाते ही बैकफुट पर आई निर्माण एजेंसी; नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत का यह कैसा खेल?

समस्याओं के चक्रव्यूह में फंसी जनता; हर मोर्चे पर मिल रहा धोखा, तलाश है किसी सच्चे खेवनहार की!

जनसमस्याओं के अंबार पर सोए एल्डरमैन, जनता पूछ रही- 'किस बात की मलाई खा रहे हो?'

तेजतर्रार प्रभारी प्रेमचंद साहू ने संभाली कमान, गुंडे-बदमाशों पर कसेगा कानूनी शिकंजा

कंवर को पाली-तानाखार भेजा तो 'माया मिली न राम', कटघोरा में ही हैं 'तुरुप का इक्का'

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कटघोरा में बनेगा हाईटेक बस स्टैंड.. : विधायक प्रेमचंद पटेल की मांग पर कटघोरा को मिली करोड़ों की सौगात..

Shubh Arvind Sharma

Thu, Oct 9, 2025

कटघोरा में बनेगा हाईटेक बस स्टैंड.. विधायक प्रेमचंद पटेल की मांग पर कटघोरा को मिली करोड़ों की सौगात..

कटघोरा:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कटघोरा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने नगर को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान सीएम ने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं।

हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण

कटघोरा नगर को अब मिलेगा आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक बस स्टैंड। मुख्यमंत्री साय ने विधायक प्रेमचंद पटेल की मांग पर 5 करोड़ रुपए की लागत से बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की। इससे नगरवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।

आदिवासी और समाजिक संगठनों को सहयोग

सीएम साय ने आदिवासी कंवर समाज भवन के लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। वहीं जायसवाल कलार समाज को भी बड़ी सौगात दी गई।

कसनिया चौक का नामकरण और खेल उद्यान की सौगात

कसनिया चौक का नाम बदलकर अब भगवान सहस्त्रबाहु चौक रखा जाएगा। यहां 25 लाख रुपए की लागत से एक भव्य खेल उद्यान का निर्माण होगा। साथ ही, कसनिया में भगवान सहस्त्रबाहु की आदमकद प्रतिमा और भव्य गार्डन बनाने की भी घोषणा की गई।

शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही रामपुर चौक का नाम अब सीताराम कंवर चौक होगा।

महेशपुर में आम सभा और जनसंवाद

महेशपुर में आयोजित आम सभा में मुख्यमंत्री साय ने जनसमूह को संबोधित किया और सभी समाजों के प्रमुखों को शुभकामनाएं दीं।

भव्य स्वागत और उत्साह का माहौल

भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जोरदार स्वागत किया। कटघोरा में पूरे दिन उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें