Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

अटल प्रतिमा घोटाला गरमाते ही बैकफुट पर आई निर्माण एजेंसी; नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत का यह कैसा खेल?

समस्याओं के चक्रव्यूह में फंसी जनता; हर मोर्चे पर मिल रहा धोखा, तलाश है किसी सच्चे खेवनहार की!

जनसमस्याओं के अंबार पर सोए एल्डरमैन, जनता पूछ रही- 'किस बात की मलाई खा रहे हो?'

तेजतर्रार प्रभारी प्रेमचंद साहू ने संभाली कमान, गुंडे-बदमाशों पर कसेगा कानूनी शिकंजा

कंवर को पाली-तानाखार भेजा तो 'माया मिली न राम', कटघोरा में ही हैं 'तुरुप का इक्का'

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

पुलिस ने खोला त्रिनेत्र..! कंचन ढाबा स्वाहा,,, : शराब माफिया हो जाये सावधान...

Shubh Arvind Sharma

Sun, Apr 26, 2026

पुलिस ने खोला त्रिनेत्र..! कंचन ढाबा स्वाहा,,,शराब माफिया हो जाये सावधान...

कटघोरा:-अवैध शराब बिक्री को लेकर पुलिस ने त्रिनेत्र खोल दिया है,इसके तेज से एक ढाबा स्वाहा हो गया है।कहने का मतलब है कि अवैध शराब बिक्री को लेकर पुलिस एक्शन मोड़ में है, अगर कही शराब बिक्री की जानकारी पुलिस को हुई तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।हाल ही मे कटघोरा पुलिस द्वारा ढाबा संचालको को आगाह कर लताड़ लगाई थी कि उन्हें अपने ढाबो में शराब नही रखनी है लेकिन कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग पर तानाखार स्थित कंचन ढाबा संचालक को शायद पुलिस की लताड़ समझ नही आई,जो ये ढाबा में शराब रखे हुए थे,फिर क्या था पुलिस ने ढाबा संचालक पर कार्यवाही करते हुए ढाबा को सील कर दिया है।

जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कटघोरा क्षेत्रांतर्गत तानाखार स्थित नेशनल हाईवे पर संचालित कंचन ढाबा के विरुद्ध अवैध गतिविधियों को लेकर प्राप्त लगातार शिकायतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही उक्त ढाबे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त कर ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। इसके बावजूद ढाबा संचालकों द्वारा पुलिस प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए अवैध गतिविधियां जारी रखी जा रही थीं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज राजस्व विभाग के निर्देशानुसार कटघोरा पुलिस की उपस्थिति में भूमि स्वामी श्री सुरेंद्र सिंह द्वारा ढाबा परिसर में ताला लगाकर विधिवत सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा संपूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

थाना प्रभारी कटघोरा श्री धर्मनारायण तिवारी द्वारा क्षेत्र के समस्त ढाबा संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध शराब बिक्री अथवा सेवन की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गोपाल यादव एवं आरक्षक पुष्पेंद्र कुर्रे की विशेष भूमिका रही, जिनकी सक्रियता एवं सतर्कता से कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

*कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें