Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

अवैध कारोबारी गुंडे बदमाश हो जाए सावधान..!

"पहले लगाओ, फिर उखाड़ो" वन विभाग का कारनामा.! करोड़ो की योजना परिणाम शून्य.?

गुरसिया सरपंच निलंबित.! 37.26 लाख रुपये किये थे गबन.

छुरी राज ज्वेलर्स चोरी मामला सुलझा,दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल..

एसडीएम कार्यालय का ऐसी चोरी.! चोरों के हौसले बुलंद,, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल..?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: कटघोरा जामा मस्जिद में बवाल..! दो पक्षों में मारपीट झूमाझटकी .. मामला पहुँचा थाना,, एफआईआर दर्ज

Shubh Arvind Sharma

Tue, Jun 24, 2025
कटघोरा जामा मस्जिद में बवाल..! दो पक्षों में मारपीट झूमाझटकी .. मामला पहुँचा थाना,, एफआईआर दर्ज [caption id="attachment_3360" align="alignnone" width="300"] पीड़ित पक्ष[/caption] कोरबा:कटघोरा के जामा मस्जिद में दो पक्षों में जमकर मारपीट होने की घटना सामने आई है।घटना के बाद मस्जिद में बवाल मच गया।दोनो पक्षों ने थाना में मामला दर्ज कराया है।जानकारी अनुसार मस्जिद में बैठक के दौरान किसी बात को लेकर एक परिवार के लोग भड़क गए और दूसरे पक्ष की जमकर धुनाई कर दी। कोरबा जिले के कटघोरा की यह घटना है, जहां सामाजिक बैठक के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगो मे जमकर मारपीट हुई है।घटना दो परिवार के बीच हुई।पीड़ित लाईक मोहम्मद पिता नजीर मोहम्मद ने बताया कि मस्जिद में बैठक के दौरान कुछ लोग अभद्रता शुरू कर दी और मस्जिद में ही गली गलोच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद लाईक मोहम्मद ने थाना पहुचकर शिकायत दर्ज कराई, शिकायत में इन्होंने आरोप लगाया कि एक ही परिवार के मोहम्मद शाहिद,मोहम्मद रागिब, मोहम्मद राशिद, अब्ददुल्ला व शेख सरफराज के द्वारा मस्जिद में घेरकर मारपीट की घटना को अंजाम दिए हैं। [video width="384" height="856" mp4="https://sharmanews.com/storage/2025/06/VID-20250623-WA0057.mp4"][/video] CCTV में घटना कैद मस्जिद में हुई घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई,जिसने स्पष्ट देखा जा सकता,जहां कई लोग एक व्यक्ति से मारपीट करते नजर आ रहे हैं, घटना का CCTV फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने भी घटना को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि कानून को हाथ मे लेने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें