-- ढाबा संचालको को पुलिस की लताड़..! : अगर ढाबो में मिली शराब तो होगी कड़ी कार्यवाही,,
Shubh Arvind Sharma
Sat, Apr 25, 2026
-- ढाबा संचालको को पुलिस की लताड़..! अगर ढाबो में मिली शराब तो होगी कड़ी कार्यवाही,,
कटघोरा:- शराब बिक्री को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए स्पष्ट किया है कि अगर किसी ढाबा या किसी निजी संस्था में अवैध शराब बिक्री करते कोई संचालक पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त व कड़ी कार्यवाही की जाएगी।पुलिस की यह सख्ती बढ़ते अपराध व घटनाओं को लेकर की जा रही है।इसके लिए कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए।इसी तारतम्य में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने सभी ढाबा संचालको को लताड़ लगाते हुए कहा हैं कि अगर उनके ढाबो में शराब पाई गई तो उनकी खैर नही होगी और ऐसा करते पाए गए तो उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।पुलिस का फतवा जारी होते ही ढाबा संचालको में हड़कंप मचा हुआ है।

हाल ही में अपराध व घटनाओं का ग्राफ काफी हद तक बढ़ा है जिसमे अधिकांश घटनाओ का कारण शराब सेवन को पाया गया है।शराब के कारण सड़क हादसों में भी इजाफा हुआ है।लिहाजा शराब के कारण होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए कोरबा पुलिस ने सख्त रूप अख्तियार करते हुए अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की कवायत शुरू की है।कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सभी थाना चौकी प्रभारियों को ढाबो पर निगरानी रखने व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश बाद से कटघोरा पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है।थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के द्वारा गठित टीम इलाके के सभी ढाबो में दबिश दे रही है तथा ढाबो संचालको को अवैध शराब बिक्री के सम्बंध में समझाइश दे रही है।कई ढाबा संचालको को थाना बुलाकर कड़े लहजे में चेताया गया है कि वे अपने ढाबा में किसी भी सूरत में शराब बिक्री ना करे अन्यथा ऐसा करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।पुलिस की सख्ती से ढाबा संचालको के चूले हिल गए हैं।थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी से कटघोरा की जनता भलीभांति अवगत है,ये अपराध व अवैध गतिविधियों को बिल्कुल बर्दाश्त नही करते हैं।
कटघोरा थाना अंतर्गत कई ढाबे संचालित है जहां कथित तौर पर कई ढाबे तो शराब बिक्री के नाम से ही चर्चित है इन ढाबो में अक्सर बेवड़े शराब का लुफ्त उठाते दिख जाते हैं।सूत्र बताते हैं कि कटघोरा से अम्बिकापुर मार्ग व कटघोरा से बिलासपुर नेशनल हाइवे मार्ग पर स्थित ढाबो में जमकर शराबखोरी होती है जहां शाम ढलते ही बेवड़े व शराबी वाहन चालकों का जमघट लगा रहता है।हालांकि पुलिस ने अब सभी ढाबो पर सतत निगरानी व जांच शुरू कर दी है।अब ढाबा संचालको द्वारा ढाबा में शराब बेचना या पिलाना आसान नही होगा।
Tags :
sharma news
विज्ञापन
विज्ञापन