Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

आदिवासी महिला पार्षद के अपमान मामले को दबाने ₹2 लाख के 'लेन-देन' की चर्चा;

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

मिनीमाता सामाजिक सेवा संस्थान से बच्चो का भविष्य होगा उज्ज्वल.! : फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

Shubh Arvind Sharma

Tue, Apr 7, 2026

मिनीमाता सामाजिक सेवा संस्थान से बच्चो का भविष्य होगा उज्ज्वल.! फ्री कंप्यूटर क्लासेस शुरू...

कोरबा/कटघोरा:-मिनीमाता सेवा संस्थान के द्वारा बच्चो को उच्च शिक्षा के साथ निःशुल्क कम्प्यूटर सीखने की व्यवस्था शुरू की है।जहां पढ़ने वाले बच्चे निःशुल्क कम्प्यूटर सिख सकेंगे।संस्था में पहुचने वाले बच्चो के लिए निःशुल्क व्यवस्था होगी तथा दूर दराज से पहुचने वाले बच्चो के लिए रहने खाने पीने की व्यवस्था भी की गई है जहाँ बच्चे संस्था में रहकर कम्प्यूटर की पढाई कर सकेंगे।कम्प्यूटर की पढ़ाई का बेसिक कोर्स 45 दिनों का होगा और पढ़ाई पूरी होने के बाद संस्था के द्वारा कम्प्यूटर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।संस्थान के द्वारा पहला निःशुल्क कोचिंग सेंटर ग्राम गुरसिया में खोला गया है और आगामी दिनों में ऐसे कई सेंटर कटघोरा, पाली,कोरबा, व अन्य स्थानों पर शुरू किए जाएंगे।

आज के दौर में कम्प्यूटर का ज्ञान होना अति आवश्यक हो गया है,इसके बिना पढ़ाई लिखाई अधूरी है। आज के दौर में बच्चो की पढ़ाई लिखाई में माता पिता के कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है,वही कम्प्यूटर की पढ़ाई का बोझ.? कम्प्यूटर की शिक्षा के लिए बच्चो पर अभिभावक हजारो रुपये खर्च कर रहे हैं वही गरीब तबके व असहाय परिजन अपने बच्चो को कम्प्यूटर की पढ़ाई करा पाने में असमर्थ नजर आते हैं।ऐसे में मिनीमाता संस्थान उन अभिभावकों व बच्चो के लिए सुनहरा अवसर है जहां बच्चे निःशुल्क कम्प्यूटर सेंटर में आकर अपने सपने पूरे कर सकेंगे।

मिनीमाता सामाजिक सेवा संस्थान का पहला निःशुल्क कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर पौड़ी उपरोड़ा के ग्राम गुरसिया में संचालित किया गया है जहाँ बड़ी संख्या में बच्चे कम्प्यूटर की पढ़ाई करने पहुच रहे हैं।कोचिंग सेंटर की जानकारी के लिए संस्था के सचिव बलवंत सिंह पाटले मो. न. 7770983802 सदस्य लक्ष्मी चौहान मो.न. 62647 47458 से सम्पर्क कर सकते हैं।संस्थान जल्द ही कटघोरा में निःशुल्क कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर खोलने की तैयारी कर रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें