Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

आदिवासी महिला पार्षद के अपमान मामले को दबाने ₹2 लाख के 'लेन-देन' की चर्चा;

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

: तानाखार जमीन विवाद:स्टोर रूम में रखे सामानों की चोरी..! जमीन पर जबरन जुताई.! प्रशासन मुकर्शक, तौकिर अहमद ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार..

Shubh Arvind Sharma

Thu, Jun 5, 2025
तानाखार जमीन विवाद:स्टोर रूम में रखे सामानों की चोरी..! जमीन पर जबरन जुताई.! प्रशासन मुकर्शक, तौकिर अहमद ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार.. कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा:-तानाखार का जमीन मामला अब आपराधिक मोड़ ले चुका है, दोनों पक्षों के द्वारा लगातार शिकायतों का दौर जारी है,लेकिन अभी तक प्रसासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही सामने नही आई है।ऐसा प्रतीत होता है मानो शासन प्रसासन किसी बड़े हादसे या जनाक्रोश का इंतजार कर रहा है। तौकिर अहमद ने गम्भीर आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौपी है।कि सुमित्रा यादव पति रामनारायण यादव,रामकुमार व चंद्र कुमार पिता स्व समार सिंह कंवर के द्वारा स्टोर रूम का ताला तोड़कर 30 बोरी सीमेंट,रापा,गैती व फावड़ा आदि की चोरी कर जबरन खेत मे ट्रेक्टर से जुताई की गई है।हालांकि शिकायतकर्ता ने पूर्व में भी ऐसी शिकायत थाना कटघोरा में दी थी जो कि जांच के दायरे में है। प्राप्त जानकारी अनुसार कोरबा के ग्राम रिसदी निवासी तौकिर अहमद के द्वारा दिनांक 3/06/2025 को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी गई है जिसमे जिक्र है कि मेरे स्वत्व व आधिपत्य की भूमि ग्राम तानाखार प.ह.न. 46 रा.नि.म. व तहसील पोड़ी उपरोड़ा में खसरा न 731/9 रकबा 0.619 हे. भूमि स्थित है।जिस पर तानाखार निवासी सुमित्रा यादव पति रामनारायण यादव,रामकुमार व चंद्रकुमार पिता स्व समार सिंह कंवर के द्वारा मेरी भूमि पर जबरन ट्रेक्टर चलाकर कृषि कार्य करने हेतु जुताई किया गया तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी व गली गलौच किया गया। शिकायतकर्ता तौकिर अहमद के द्वारा उक्त भूमि के सम्बंध में माननीय न्यायालय तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा के न्यायालय में धारा 250 छ .ग .भू .रा. स. का प्रकरण क्रमांक 202306051000021/अ-70/2022-23 संस्थित किया गया।न्यायालय तहसीलदार के आदेश पर दिनांक 24/6/2024 को सभी का कब्जा रिक्त कराने आदेश पारित हुआ था। न्यायालय तहसीलदार पौड़ी उपरोडा जिला कोरबा के निर्णय के विरुद्ध अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पौड़ी उपरोड़ा जिला कोरबा के न्यायालय में अपील प्रकरण क्रमांक 202407050300003/अ-70/202324 संस्थित किया गया। जिसे भी माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 09/01/2025 को आदेशित किया गया है।पूर्व में भी अभियुक्तों द्वारा जबरन तरीके से भूमि पर कब्जा कर जुताई करते हुए धान की बुआई की गई थी।जिसके सम्बन्ध के दिनांक 18/04/2024 को थाना कटघोरा प्रभारी के समक्ष शिकायत दी गई थी तब थाना प्रभारी के द्वारा अभियुक्तों को समझाईश दी गई थी। शिकायतकर्ता तौकिर अहमद के अनुसार उक्त अभियुक्तों के द्वारा दिनांक 02/06/2025 को मेरे भूमि खसरा न 731/9  रकबा 0.619 पर बने स्टोर रूम का ताला तोड़कर उसमें रखे 30 बोरी सीमेंट,रापा,गैती,फावड़ा आदि की चोरी कर ट्रेक्टर से खेत मे जुताई कर धान की फसल बो दिए हैं।जिससे आर्थिक क्षति हुई है।शिकायतकर्ता उक्त अभियुक्तों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। तानाखार के जमीन मामले में एक बात समझ से परे है शिकायतकर्ता तौकिर अहमद बार बार शिकायत कर रहा है, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन दिलचस्पी क्यो नही ले रहा..? आखिर माजरा क्या है..? हालांकि स्थानीय पुलिस के द्वारा पूर्व में तौकिर अहमद के द्वारा की गई शिकायत पर मामला दर्ज किया है जिसमे विवेचना जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें