Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

अटल प्रतिमा घोटाला गरमाते ही बैकफुट पर आई निर्माण एजेंसी; नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत का यह कैसा खेल?

समस्याओं के चक्रव्यूह में फंसी जनता; हर मोर्चे पर मिल रहा धोखा, तलाश है किसी सच्चे खेवनहार की!

जनसमस्याओं के अंबार पर सोए एल्डरमैन, जनता पूछ रही- 'किस बात की मलाई खा रहे हो?'

तेजतर्रार प्रभारी प्रेमचंद साहू ने संभाली कमान, गुंडे-बदमाशों पर कसेगा कानूनी शिकंजा

कंवर को पाली-तानाखार भेजा तो 'माया मिली न राम', कटघोरा में ही हैं 'तुरुप का इक्का'

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कटघोरा:-ग्रामीणों के आव्हान पर पुलिस पहुँची ठाड़ पखना : डी एन तिवारी ने अवैध शराब पर रोक लगाने के दिये कड़े निर्देश...

Shubh Arvind Sharma

Sun, Sep 21, 2025

कटघोरा:-ग्रामीणों के आव्हान पर पुलिस पहुँची ठाड़ पखना ,डी एन तिवारी ने अवैध शराब पर रोक लगाने के दिये कड़े निर्देश...

कटघोरा:-पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की खास मुहिम "सजग कोरबा अभियान" ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम नही है,इस अभियान ने शराब माफियो की कमर तोड़ दी है। जिले के सभी थाना चौकी प्रभारी इस मुहिम को जमीनी स्तर पर पहुचाने हर संभव प्रयास कर रहे हैं।वही ग्रामीण भी पुलिस की मुहिम में जमकर सहभागिता निभा रहे हैं।इसी कड़ी में ग्राम ठाड़ पखना के ग्रामीणों द्वारा गांव में शराब पर रोक लगाने कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी का आव्हान किया गया,जहां तिवारी ने ग्रामीणों को आस्वाशन दिया कि शराब बंदी के हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे।

ग्राम ठाड़ पखना की जनता ने गांव में बढ़ती शराब खोरी से त्रस्त होकर कटघोरा थाना प्रभारी से मुलाकात कर उन्हें गांव की दशा से अवगत कराया,ग्रामीणों ने थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी को बताया कि गांव में शराब बिक्री व नशे के कारोबार ने गांव का माहौल बिगाड़ दिया है।गांव के युवाओ को नशे की लत लग गई है।उनका जीवन नशे के कारण बर्बाद हो रहा है।वही शराब के कारण घर घर मे क्लेश हो रहा है।

गांव का माहौल बिगड़ते देख ठाड़ पखना की महिलाओं ने कटघोरा थाना पहुँचकर थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी से भेंट कर गाँव मे शराब पर रोक लगाने गुहार लगाई।इस बार थाना प्रभारी ने महिलाओं को आस्वाशन दिया कि शराब बिक्री व शराब सेवन पर रोक लगाने हर संभव प्रयास किये जायेंगे।

आज थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ग्राम ठाड़ पखना पहुचे,जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।सर्वप्रथम ग्राम की महिलाओं ने श्री तिवारी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और फिर ग्राम की समस्या से अवगत कराया।ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर श्री तिवारी ने बताया कि शराब बंदी को लेकर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है और शराब बिक्री को रोकने हर संभव प्रयास कर रही है।इन्होंने आगे बताया कि पुलिस अधीक्षक के "सजग कोरबा अभियान'" के तहत हर गाँव गाँव में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर अवैध शराब बिक्री,साइबर क्राइम व अन्य अपराधो की जानकारी दी जा रही है।

थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने ठाड़ पखना के ग्रामीणों को आस्वाशन दिया कि गांव में शराब बंदी को लेकर हर संभव प्रयास किये जायँगे,यदि गांव में किसी के द्वारा शराब बिक्री की जाती है या गांव में शराब पीकर कोई व्यक्ति गांव का माहौल खराब करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस दे ताकि पुलिस उन पर सख्त कार्यवाही कर सके।थाना प्रभारी की बातो से ग्रामीण बेहद प्रभावित हुए और ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा थानेदार पहली बार देखने को मिला जो ग्रामीणों के एक आव्हान पर गांव पहुचे और चौपाल में सामिल होकर जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुने और उस समस्या का त्वरित निदान किये।

Tags :

sharmanews

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें