Thursday 26th of November 2026

ब्रेकिंग

गोपाल मोदी की कुशल रणनीति से मजबूत हुआ संगठन, पर 'भीतरघाती दीमकों' पर कड़े प्रहार की दरकार

निर्माणाधीन रेलवे साइट से 14 लाख का ट्रैक्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पेंड्रा से वाहन बरामद

जनता से सीधे जुड़ेंगे अध्यक्ष राज जायसवाल, समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा—निष्क्रिय पार्षदों का भी होगा लिटमस टेस्ट

ठेकेदार ने चलाया 'अनशन का ब्रह्मास्त्र', तो 'दूध के जले' इंजीनियरों की रुकी कलम; दो पाटों के बीच पिस रहा प्रशासन!

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम, नन्हे बच्चों से लेकर सीनियर विद्यार्थियों तक के लिए हुए खास सरप्राइज आयोजन

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कलेक्टर ने बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क : बांध व नदी के समीपस्थ इलाकों में मुनादी कराने हेतु किया निर्देशित

Shubh Arvind Sharma

Fri, Sep 5, 2025

कलेक्टर ने बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु अधिकारी कर्मचारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश

बांध व नदी के समीपस्थ इलाकों में मुनादी कराने हेतु किया निर्देशित

बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना जारी

कोरबा:कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में हो रही भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए बाढ़ की स्थिति के नियंत्रण हेतु सभी एसडीएम को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। साथ ही स्वास्थ्य, विद्युत एवं अन्य लाइन डिपार्टमेंटल अधिकारी कर्मचारियों को सक्रियता से कार्य करने निर्देशित किया है। उन्होंने बांध एवं नदी के समीपस्थ इलाकों से चल अचल परिसम्पत्तियों को हटाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रो में मुनादी कराने के भी निर्देश दिए है।

गौरतलब है कि जिले में लगातार हो रहे बारिश के कारण

मिनीमाता बांगो बांध मांचाडोली एवं हसदेव बराज दर्री से नदी में पानी प्रवाहित किया जा रहा है। वर्तमान में बांगो बांध के 04 गेट से पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।

कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांगों बांध संभाग क्र. 3 माचाडोली ने सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों से बांध से नीचे एवं हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल सम्पत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का आग्रह किया है। साथ ही बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर निकालना सुनिश्चित कर लें। अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध एवं हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग को बाढ़ क्षेत्र में आने वाले गांवों में बाढ़ चेतावनी की मुनादी करवाने की अपील की गई है।

बाढ़ क्षेत्र में आने वाले संभावित गांवो में बांगो, चर्रा, पोड़ीउपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कल्मीपारा, सिलयारीपारा, जुनापारा, तिलाईडांड, डुगुपारा, टुंगुमाड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेल गांव, झाबू, नवांगांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा, सिरकीकला आदि शामिल हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें