Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

आदिवासी महिला पार्षद के अपमान मामले को दबाने ₹2 लाख के 'लेन-देन' की चर्चा;

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने नोशाद खान, : दिनेश राज सचिव और कमलेश यादव बने संरक्षक

Shubh Arvind Sharma

Sun, Jun 14, 2026

कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने नोशाद खान,दिनेश राज सचिव और कमलेश यादव बने संरक्षक

कोरबा:- कोरबा प्रेस क्लब के सत्र 2026-28 के लिए संपन्न हुए चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। नतीजों की घोषणा होते ही प्रेस क्लब परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया।

संरक्षक पद के लिए हुए चुनाव में कमलेश यादव ने 107 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी सनत दास दीवान को 58 मत मिले।

अध्यक्ष पद पर नौशाद खान ने 103 वोट हासिल कर विजय प्राप्त की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र जायसवाल को पराजित किया, जिन्हें 60 मत मिले।

सचिव पद पर दिनेश राज ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए अपना भरोसा कायम रखा। उन्हें 100 मत प्राप्त हुए, जबकि रंजन प्रसाद को 61 वोट मिले।

उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में राजकुमार शाह ने 59 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं रामेश्वर ठाकुर को 39, कृष्ण कुमार राठौर को 38 और पुरुषोत्तम दुबे को 25 मत प्राप्त हुए।

सहसचिव पद पर हरीश तिवारी ने 72 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी नीलम दास पड़वार को 46 और रमेश वर्मा को 45 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में दुर्गेश श्रीवास्तव ने 71 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। वहीं वैभव शर्मा को 55 और संदीप शर्मा को 37 वोट मिले।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नवाब हुसैन, राजेश मिश्रा और आकाश शर्मा निर्वाचित हुए हैं।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब के सदस्यों, मतदाताओं और अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सदस्यों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा प्रेस क्लब की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें