Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

अटल प्रतिमा घोटाला गरमाते ही बैकफुट पर आई निर्माण एजेंसी; नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत का यह कैसा खेल?

समस्याओं के चक्रव्यूह में फंसी जनता; हर मोर्चे पर मिल रहा धोखा, तलाश है किसी सच्चे खेवनहार की!

जनसमस्याओं के अंबार पर सोए एल्डरमैन, जनता पूछ रही- 'किस बात की मलाई खा रहे हो?'

तेजतर्रार प्रभारी प्रेमचंद साहू ने संभाली कमान, गुंडे-बदमाशों पर कसेगा कानूनी शिकंजा

कंवर को पाली-तानाखार भेजा तो 'माया मिली न राम', कटघोरा में ही हैं 'तुरुप का इक्का'

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कटघोरा:स्वच्छता अभियान की जमकर उड़ रही धज्जियां.! : वार्डो में गंदगी का आलम.? पालिका के जिम्मेदार तमाशबीन...

Shubh Arvind Sharma

Sun, Sep 14, 2025

कटघोरा:स्वच्छता अभियान की जमकर उड़ रही धज्जियां.! वार्डो में गंदगी का आलम.? पालिका के जिम्मेदार तमाशबीन...

कटघोरा:-स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया था। यह एक राष्ट्रीय स्तर का अभियान है जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना और कूड़ा साफ रखना है। यह अभियान 2 अक्टूबर, 2014 को आरम्भ किया गया।

स्वच्छता अभियान के तहत कटघोरा के वार्डो में गंदगी का आलम है हालांकि पालिका द्वारा हर घर से कचरा एकत्र किया जाता है।लेकिन वार्डो की हर गली चौक चैराहो में कचरा जमा है।सफाई कर्मी भी ईद का चांद हो चुके हैं और कचरे को ग्रहण लग गया है।पालिका अपने जिम्मेदारी को भूल चुकी है।वार्ड पार्षद मूकदर्शक बने बैठे हैं।वार्ड की जनता सफाई के अभाव में कचरे में समाहित है।

कटघोरा के जिम्मेदार व्यवसाई अग्रवाल एजेंसी के सञ्चालक अनिल अग्रवाल ने पालिका को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि वार्ड 9 तिलक नगर में गायत्री धर्मशाला के पीछे से राधा सागर जाने वाले मार्ग पर गंदगी का आलम है,यहां से गुजरने वाले लोगो को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है उन्हें नाक ढक कर जाना पड़ता है वही मधु स्वीट वाली गली भी कचरे से भरी पड़ी है न तो पार्षद अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और न ही नगर पालिका का कोई ध्यानाकषर्ण है।देखरेख के अभाव में गली मोहल्लों में कचरो का अंबार है।पालिका को जल्द इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि आम जनता को गन्दगी का सामना न करना पड़े।

ये दुर्दशा केवल वार्ड 9 तिलक नगर की ही नही है बल्कि पालिका के सभी वार्डो में यही हालात हैं।सड़को से लेकर गली मोहल्लों में कचरा ही कचरा नजर आएगा।इसका कारण सीधे तौर पर नगर पालिका को ही माना जायेगा जो टेक्स वसूलने में कोई कोताही नही बरतती,लेकिन जब वार्डो के सफाई की पारी आती है तो उनके पास न तो सफाई कर्मी होते और न ही वे अपनी जिम्मेदारियों को निभाते।ऐसे में वार्ड की जनता नगर पालिका को कोसने पर मजबूर हैं।

वार्डो के जनता की माने तो उनका कहना है कि भाजपा सरकार के राज में उन्हें कोई खास राहत नही है न तो वार्डो में साफ सफाई है और न ही पानी की बेहतर व्यवस्था है।इससे बढ़िया तो पूर्ववर्ती सरकार के शासनकाल में व्यवस्थाएं अच्छी थी।नगर पालिका और पार्षदों को अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा वरना वह दिन दूर नही जब जनता सड़को पर होगी और जिमेदार अपने आप को कोसने पर मजबूर होंगे।...

Tags :

Sharmanews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें