Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

दुकानदारों ने बयां किया दर्द; सौंदर्यीकरण की वेदी पर चढ़े दर्जनो हरे-भरे पेड़, DFO बोले– "मिली थी अनुमति"

एक्शन में आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला,कुटेलामुड़ा में शराब माफियाओं के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार!

अवैध शराब माफिया के आगे नतमस्तक हुआ तंत्र, चूड़ियां पहनकर घर से निकलीं गाँव की महिलाएं!

भ्रष्टाचार का साया, अपराधियों का दुस्साहस, रेत माफियाओ का तांडव... क्या कटघोरा में खत्म हो गया है कानून का इकबाल?

आदिवासी महिला पार्षद के अपमान मामले को दबाने ₹2 लाख के 'लेन-देन' की चर्चा;

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कटघोरा पुलिस की बड़ी सफलता,, : एक साल बाद चोरी के आरोपी दबोचे गए..

Shubh Arvind Sharma

Thu, Apr 30, 2026

कटघोरा पुलिस की बड़ी सफलता,,एक साल बाद चोरी के आरोपी दबोचे गए..

कटघोरा:- धर्मनारायण तिवारी यू ही मशहूर नही है इसके पीछे इनकी कड़ी मेहनत है।इन्होंने कई मामले पलक झपकते ही सुलझा दिए हैं।इनके आगे बड़े बड़े गुंडे बदमाश घुटने टेक देते हैं।ऐसे ही एक साल से लंबित मामले को सुलझाने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।मामला चोरी की घटना से जुड़ा था, जिसमे दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल 2025 को पुरानी बस्ती निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के सुने घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लगभग 10 तोला सोने के जेवरात जिसमे रानी हार सेट,झुमके, सोने की चैन व चांदी की पायल के साथ करीब 50 हजार रुपए नगद एवम एक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए थे।इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कटघोरा एसडीओपी के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।टीम में तकनीकी विश्लेषण,मुखबिर तंत्र और सतत निगरानी के माध्यम से सटीक सुराग जुटाए गए।अन्ततः योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दो आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी,जिसमे अमित खांडे व गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों से मनोवैज्ञानिक, तकनीकी एवम साक्ष्य -आधारित पूछताछ की गई।पुलिस की सटीक रणनीति और तथ्यों के समक्ष ज्यादा देर टिक नही पाए और इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया।आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किये गए सोने चांदी के जेवरात एवम नगद राशि बरामद कर ली गई है।

SDOP व TI की भूमिका रही निर्णायक

इस पूरे मामले में कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत और थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के सक्रिय नेतृत्व क्षमता ने जांच को सही दिशा दी,जिस कारण एक साल पुरानी घटना का खुलासा संभव हुआ।

आगे की कार्यवाही जारी

दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।वही इस मामले सामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

कटघोरा पुलिस का सख्त संदेश

कटघोरा पुलिस ने इस कार्यवाही को बड़ी सफलता बताते हुए स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।यह कार्यवाही न केवल पुलिस की ततपरता और रणनीतिक दक्षता को दर्शाती है,बल्कि अपराधियो के लिए स्पष्ट चेतावनी भी है कि कानून से बचना आसान नही है।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें