Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

अवैध कारोबारी गुंडे बदमाश हो जाए सावधान..!

"पहले लगाओ, फिर उखाड़ो" वन विभाग का कारनामा.! करोड़ो की योजना परिणाम शून्य.?

गुरसिया सरपंच निलंबित.! 37.26 लाख रुपये किये थे गबन.

छुरी राज ज्वेलर्स चोरी मामला सुलझा,दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल..

एसडीएम कार्यालय का ऐसी चोरी.! चोरों के हौसले बुलंद,, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल..?

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

पसान:हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को पुलिस ने बचाया, : ग्रामीणों की मौजूदगी में बड़ी घटना टली..

Shubh Arvind Sharma

Mon, Apr 27, 2026

पसान:हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को पुलिस ने बचाया, ग्रामीणों की मौजूदगी में बड़ी घटना टली..

कोरबा जिले के अंतिम छोर बॉर्डर स्थित थाना पसान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा गुरुद्वारी पारा जंगल चौकी कोडगार पेंड्रा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन 220 केवी बिजली लाइन के टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पसान पुलिस थाना प्रभारी चन्द्रपाल खांडे तत्काल अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मिली जानकारी के अनुसार, केवल सिंह आयाम (24 वर्ष), पिता बलिराम, निवासी ग्राम गुरुद्वारी पारा पटेल पारा सेमरा, थाना पसान, जिला कोरबा, जंगल के बीच स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया था। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पसान पुलिस ने सूझबूझ और धैर्य का परिचय दिया। पुलिस टीम ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे समझाया और भरोसा दिलाया। काफी देर की मशक्कत के बाद युवक पुलिस की बातों में आ गया और सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतर गया।

इस दौरान बड़ी दुर्घटना टल गई, क्योंकि टावर पर 220 केवी की बिजली लाइन चालू थी, जिससे किसी भी समय जान का खतरा हो सकता था।

घटना के बाद युवक को सुरक्षित नीचे लाया गया। गांववालों ने पुलिस की तत्परता और समझदारी की सराहना की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना स्थल चौकी कोडगार, थाना पेंड्रा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का होने से युवक को चौकी प्रभारी कोडगार एवं तहसीलदार पेंड्रा के सुपुर्द किया गया तथा स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पेंड्रा ले जाया गया।

Tags :

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें