Thursday 26th of November 2026

ब्रेकिंग

गोपाल मोदी की कुशल रणनीति से मजबूत हुआ संगठन, पर 'भीतरघाती दीमकों' पर कड़े प्रहार की दरकार

निर्माणाधीन रेलवे साइट से 14 लाख का ट्रैक्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पेंड्रा से वाहन बरामद

जनता से सीधे जुड़ेंगे अध्यक्ष राज जायसवाल, समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा—निष्क्रिय पार्षदों का भी होगा लिटमस टेस्ट

ठेकेदार ने चलाया 'अनशन का ब्रह्मास्त्र', तो 'दूध के जले' इंजीनियरों की रुकी कलम; दो पाटों के बीच पिस रहा प्रशासन!

त्रिलोकी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम, नन्हे बच्चों से लेकर सीनियर विद्यार्थियों तक के लिए हुए खास सरप्राइज आयोजन

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

वार्ड 09 तिलक नगर में नाली बनी जानलेवा..! : कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.? जिम्मेदार भूले अपनी जिम्मेदारी..

Shubh Arvind Sharma

Fri, Apr 17, 2026

वार्ड 09 तिलक नगर में नाली बनी जानलेवा..! कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा.? जिम्मेदार भूले अपनी जिम्मेदारी..

सफाई कार्य बाद खुला छोड़ा नाली,,पालिका का गैरजिम्मेदाराना कार्य..

कटघोरा:इसमें कोई दो राय नही है कि कटघोरा का नगर पालिका परिषद अपने कार्यो के प्रति गैर जिम्मेदार है।आये दिन पालिका के विभिन्न वार्डो में जनता समस्याओं से त्रस्त है लेकिन पालिका उन जिम्मेदारीयो पर उतना खरी नजर नही आती जितना आना चाहिए।हाल ही में पालिका के वार्ड 09 तिलक नगर में नाली सफाई का कार्य किया गया,लेकिन कार्य पूर्ण होने के बाद नाली को खुला छोड़ दिया गया।अब सवाल यह है कि क्या पालिका का कार्य नाली सफाई करना मात्र था? क्या नाली को पुनः स्थापित करना पालिका की जिम्मेदारी नही थी.? ऐसे ही कारनामो के कारणों पालिका आएदिन सुर्खियों में रहती है और वार्डो की जनता समस्या झेलती है।

नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड नं. 09 तिलक नगर के राजेन्द्र चाल मोहल्ला में दो सप्ताह पहले नाली सफाई का कार्य किया गया था उसके बाद नाली को खुला छोड़ दिय।यह कृत्य नगर पालिका की उदासीनता और गैरजिम्मेदाराना कार्य को प्रदर्शित करता है।जिस स्थान पर पालिका के द्वारा नाली सफाई का कार्य किया गया है वह रास्ते के बीचोबीच स्थित है जिस कारण आवागमन बाधित हो रहा है।यह गड्डा इतना जोखिम भरा है यहां कभी भी कोई वाहन चालक या राहगीर दुर्घटना का शिकार हो सकता है।कई बार राहगीर इस गड्ढे में गिरते गिरते बच गए हैं।मोटरसाइकिल चालको के लिए यह गड्ढा बेहद खतरनाक साबित है,कथित तौर पर अगर कोई घटना या हादसा सामने आता है तो उसका जिम्मेदार पालिका को ठहराना गलत नही होगा।

वार्ड पार्षद ने जिस मुस्तेदी से नाली का सफाई कार्य शुरू कराया उसके बाद वार्ड पार्षद शायद आगे की जिम्मेदारी भूल गए उन्हें उस नाली को पुनः यथास्थिति पर पहुचाना था।लेकिन आज दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।ऐसा प्रतीत होता है मानो पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों व वार्ड पार्षदो को वार्ड की जनता से कोई सरोकार नही है,जिसका सीधा उदाहरण वार्ड 09 तिलक नगर की नाली का है जो दो सप्ताह से जानलेवा स्थिति में मुह फाडे अवस्था मे है लेकिन अभी तक किसी ने इसे सुधारने की सुध नही ली है।वार्डवासियों का कहना है कि यह पालिका की घोरलापरवाहि है औऱ इस खुली नाली के कारण कोई हादसा या कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार नगर पालिका के अधिकारियों को माना जाए।

वार्ड पार्षद की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण..

वार्ड पार्षद संजय अग्रवाल अपने कार्यो के प्रति बेहद सजग जाने जाते हैं वही वार्ड पार्षद ने यह चूक कैसे कर दी,ये सोच कर वार्ड की जनता अपना सिर पीट रही है।वार्ड की समस्याओं में अग्रणी होने के बाउजूद दो सप्ताह से नाली जीर्ण शीर्ण अवस्था मे मौजूद हैं पार्षद इसकी सुध क्यो नही ले रहे।वार्ड की जनता ने पार्षद से मांग की है कि नाली की स्थिति को जल्द से जल्द सुधार कर मार्ग को यथावत किया जाए,ताकि कोई हादसा या कोई दुर्घटना ना हो।बेतरतीब खुली नाली के कारण आवागमन भी बाधित है जिस कारण वार्ड में समस्या बनी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें