Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

अटल प्रतिमा घोटाला गरमाते ही बैकफुट पर आई निर्माण एजेंसी; नगर पालिका क्षेत्र में ग्राम पंचायत का यह कैसा खेल?

समस्याओं के चक्रव्यूह में फंसी जनता; हर मोर्चे पर मिल रहा धोखा, तलाश है किसी सच्चे खेवनहार की!

जनसमस्याओं के अंबार पर सोए एल्डरमैन, जनता पूछ रही- 'किस बात की मलाई खा रहे हो?'

तेजतर्रार प्रभारी प्रेमचंद साहू ने संभाली कमान, गुंडे-बदमाशों पर कसेगा कानूनी शिकंजा

कंवर को पाली-तानाखार भेजा तो 'माया मिली न राम', कटघोरा में ही हैं 'तुरुप का इक्का'

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

-रिखी यादव व उनके परिजनों के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा..! : बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुचे थाना..कराई रिपोर्ट दर्ज..

Shubh Arvind Sharma

Wed, Sep 3, 2025

--रिखी यादव व उनके परिजनों के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा..! बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुचे थाना..कराई रिपोर्ट दर्ज..

कटघोरा:-लखनपुर निवासी रिखी यादव व उनके परिजनों के खिलाफ बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर कटघोरा थाना पहुचे और रिपोर्ट दर्ज कराई है।रिखी यादव व उनके परिजनों पर शासकीय भूमि को बेचने व गुंडई करने का आरोप है।ग्रामीणों की शिकायत पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की जानकारी पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम दी और कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया।

ये पूरा मामला जिले के ब्लाक पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम लखनपुर खुटार पारा का है।जहां बेसकीमती शासकीय भूमि को लखनपुर निवासी रिखी यादव व उनके परिजनों द्वारा जबरन तरीके से कब्जा कर बेचने का प्रयास किया जा रहा है।ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो रिखी यादव व उनके परिजन ग्रामीणों पर भड़क उठे औऱ अपनी ऊँची धौस दिखाकर ग्रामीणों को जमकर डराया,लेकिन ग्रामीण डरे नही बल्कि इसके कारनामो को लेकर कटघोरा के तेजतर्रार थाना प्रभारी के पास जा पहुँचे।

बता दे कि रिखी यादव पिता स्व नारायण प्रसाद यादव ग्राम पंचायत लखनपुर का उपसरपंच है।रिखी यादव व इनके छोटे भाई कन्हैया यादव (सहपरिवार) द्वारा गांव में स्थित शासकीय भूमि खसरा न 29/4/क/1 रकबा 0.312 हे. भूमि पर जबरन तरीके से कब्ज कर लिया है और उक्त भूमि को बेचने का प्रयास कर रहा है।ग्रामीणों की माने तो रिकी यादव जमीन खरीदी बिक्री का गोरखधंधा करता है और ये शासकीय भूमि पर कब्जा कर उचे दामो में बिक्री कर देता है।

ग्रामीणों की माने तो उक्त शासकीय भूमि पूर्व में राजीव गांधी जलग्रहण मिशन के तहत आरक्षित की गई थी,जिस पर ग्रामीण पौधरोपण कर रक्षा कर रहे थे।ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भूमि पर जब ग्रामीणों ने पौधरोपण किया तो रिखी यादव अपने गुंडई के दम पर ट्रैक्टर द्वारा सभी पौधों को उखाड़ फेंका और इनके परिजनों ने ग्रामीणों को जातिगत गली गलौच करते हुए डंडे व लाठियो से हमला कर दिया।

ग्रमीणों का आरोप है कि रिखी यादव शासकीय भूमि पर कब्जा कर उसे ऊँचे दामो में बेचने का धंधा करता है।इसके पूर्व में भी कई मामले आ चुके हैं।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि रिखी यादव ने राजीव गांधी जलग्रहण मिशन के दौरान जमकर भ्रस्टाचार किया है जिसकी जांच आज तक लंबित है।

ग्रामीणों की शिकायत पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम तुलाराम भारद्वाज को मामले की जानकारी दी और ग्रामीणों को जांच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।हालांकि ग्रामीणों ने ये भी बताया कि पूर्व में पुलिस अधीक्षक कार्यलय कोरबा,तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा और कलेक्टर कोरबा को शिकायत कर चुके हैं लेकिन आज पर्यन्त तक कोई ठोस कार्यवाही नही की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि उपसरपंच रिखी यादव व उनके परिजनों का गांव में जमकर गुंडाराज चल रहा है ये गांव में भय का वातावरण बनाकर रखे हुए हैं। ग्रामीणों की शासन प्रशासन से मांग है कि रिखी यादव व उनके परिजनों पर सख्त कार्यवाही करें और शासकीय भूमि को इनके कब्जे से मुक्त कराये।

Tags :

sharmanews

sharma news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें