Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा भव्या हत्याकांड का कातिल दबोचा गया, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी!

7 साल की मासूम भव्या की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव, कातिल का सुराग पुलिस के हाथ!

विवादों में घिरे सीएमओ मुद्रिका प्रसाद तिवारी हटाए गए, लूप लाइन में भेजा

IAS विपिन दुबे की पदस्थापना के बाद ताबड़तोड़ एक्शन, खौफ में खनन माफिया; पर रेत के बिना थमे विकास कार्य

विजयादशमी पर शर्मा न्यूज ने दी कटघोरा नगरवासियों को बधाई; अंचल में सुख, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना

सुचना

Welcome to the Sharma News, for Advertisement call +91-7879549029

कोरबा में दरिंदगी की हदें पार.! : 7 साल की मासूम भव्या की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव, कातिल का सुराग पुलिस के हाथ!

Shubh Arvind Sharma

Thu, Oct 22, 2026

कोरबा में दरिंदगी की हदें पार! 7 साल की मासूम भव्या की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव, कातिल का सुराग पुलिस के हाथ!

कोरबा/रजगामार। छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने न केवल रजगामार बल्कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था और इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। पिछले कुछ दिनों से लापता 7 वर्षीय मासूम भव्या की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। कलेजे को चीर देने वाली बात यह है कि इस नन्हीं सी जान का शव करीम पोल्ट्री फार्म से महज 300 मीटर दूर जंगल के नाले के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मासूम के गले पर मिले चोट के निशान चीख-चीख कर गवाही दे रहे हैं कि कातिल ने किस बेरहमी से उसकी सांसों को थामा होगा।

राशन दुकान गई थी मासूम, लौटकर आई मौत की खबर!

दिल को दहला देने वाली यह घटना रजगामार चौकी क्षेत्र की है। पीड़ित परिवार पिछले 4 महीनों से करीम पोल्ट्री फार्म में रह कर गुजर-बसर कर रहा था। 19 अक्टूबर की दोपहर लगभग 1:30 बजे, पिता ने अपनी लाडली भव्या को पास की राशन दुकान से कुछ घरेलू सामान लाने भेजा था। किसे पता था कि यह मासूम की आखिरी विदाई साबित होगी। जब घंटों बाद भी भव्या घर नहीं लौटी, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बदहवास परिवार ने राजगामार पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उम्मीद थी कि बच्ची सकुशल लौट आएगी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

जंगल में नाले किनारे थमीं सांसें, कपड़ों की स्थिति से गहराया संदेह

भव्या की तलाश में जुटे उसके सगे चाचा सूरज जोशी की नजर जब जंगल में नाले के किनारे पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। वहां भव्या का बेजान शरीर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

सीएसपी (CSP) प्रतीक चतुर्वेदी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि मासूम की गला दबाकर हत्या की गई है। वहीं, घटनास्थल पर बच्ची के कपड़ों की अस्त-व्यस्त स्थिति ने इस पूरे मामले में 'दुष्कर्म के बाद हत्या' के खौफनाक अंदेशे को हवा दे दी है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद दरिंदगी की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

घटनास्थल पर छूटा 'कातिल का डेथ वारंट', पुलिस के हाथ लगे पुख्ता सबूत!

इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आक्रामक जांच के बीच पुलिस के हाथ घटनास्थल से आरोपी से जुड़े कुछ बेहद अहम दस्तावेज और संवेदनशील सबूत लगे हैं। पुलिस की रणनीतिक गोपनीयता के कारण इन सबूतों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह कातिल का वो 'डेथ वारंट' है जो उसे सीधे सलाखों के पीछे पहुंचाएगा। पुलिस अब इन कड़ियों को जोड़कर आरोपी को दबोचने के बेहद करीब है।

कब तक महफूज होंगी बेटियां? जनता में भारी आक्रोश

इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे रजगामार इलाके में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। 7 साल की मासूम, जिसने अभी दुनिया को ठीक से देखा भी नहीं था, उसे किस दुश्मनी या वहशीपन का शिकार होना पड़ा? जनता अब पुलिस प्रशासन से किसी भी ढिलाई की उम्मीद नहीं कर रही है। मांग सिर्फ एक है—कातिल की त्वरित गिरफ्तारी और उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाना। अब देखना यह है कि पुलिस घटनास्थल से मिले इन अहम सबूतों के आधार पर कितनी जल्दी इस हैवान को बेनकाब करती है।

Tags :

कोरबा कटघोरा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें